घोड़े से तीसरी बार सेक्स के चक्कर में टूटी टांग

टेक्सस।।

अमेरिका के टेक्सस में एक शख्स को घोड़ों के साथ सेक्स की कोशिश में गिरफ्तार किया गया है। इस हरकत को अंजाम देने के दौरान उसकी टांग टूट गई थी। मामला इस साल की शुरुआत का है। 45 साल का सिरिलो कास्टिलो पहले भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस की तरफ से जारी स्टेटमेंट के मुताबिक वह एडिनबर्ग के एक अस्तबल में 17 फरवरी की सुबह जख्मी हालत में पाया गया था।

Demo Pic
अस्तबल की मालकिन सुबह 7 बजे जब अपने जानवरों को खाना खिलाने पहुंची, तब उसने कास्टिलो को देखा। इसके बाद उसे ऐंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्तबल की मालकिन ने पहले भी उसे चेताया था कि वह यहां से दूर रहे। एक बार पहले भी उसे घोड़ों के साथ सेक्स करने पर अरेस्ट किया जा चुका था। कास्टिलो ने दावा किया कि उसे कार ने टक्कर मार दी थी और वह शरण लेने के लिए अस्तबल में आया था। मगर अधिकारियों का मानना है कि उसे घोड़े ने लात मारी थी।

जांचकर्ताओं ने उसकी गिरफ्तारी के लिए वॉरंट जारी किया और 2 जून को अरेस्ट कर लिया। अब उसके ऊपर आपराधिक इरादे से घुसपैठ करने का आरोप लगाया गया है। मामला साबित होने पर कास्टिलो को 6 महीनों तक जेल में रहना पड़ सकता है। इससे पहले घोड़ों के साथ सेक्स करने पर कास्टिलो 2 बार सजा काट चुका है।

0 comments:

Post a Comment

किसी तरह की अभद्र टिप्पणी न करें, स्पैम भी पोस्ट न करें।